फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचीं बृंदा करात

Thu, 08 Oct 2020 05:50 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

  • निचली अदालत ने खारिज कर दी थी नेताओं पर एफआईआर की याचिका
विज्ञापन
वृंदा करात - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहीन बाग में सीएए का विरोध करने वालों के खिलाफ कथित नफरत भरे भाषण देने के आरोप में भाजपा के केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और सांसद प्रवेश वर्मा पर एफआईआर के लिए सीपीआई (एम) नेता बृंदा करात ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इस याचिका पर बृहस्पतिवार को सुनवाई हो सकती है।
विज्ञापन


बृंदा करात तथा केएम तिवारी ने इन नेताओं पर एफआईआर के लिए निचली अदालत में याचिका दायर की थी जिसे खारिज कर दिया गया था। उन्होंने इस फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी है। पटियाला हाउस अदालत ने इस मामले में एफआईआर का निर्देश देने की मांग वाली याचिका 26 अगस्त को खारिज कर दी थी।

याचिका में बृंदा करात ने आरोप लगाया कि सीएए का विरोध करने वालों के खिलाफ अनुराग ठाकुर, उनके सहयोगी और सांसद प्रवेश वर्मा ने शाहीन बाग प्रदर्शन के दौरान में कथित रूप से नफरत भरे भाषण दिए थे जिससे इलाके में अशांति और हिंसा फैली। इन आरोपों के तहत इन नेताओं पर एफआईआर का निर्देश संसद मार्ग थाने को देने का आग्रह किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें