फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती ट्रेन के नीचे आई महिला बची

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद ओल्ड स्टेशन पर मंगलवार सुबह एक महिला चलती ट्रेन पर चढ़ने के चक्कर में फिसलकर ट्रेन के नीचे चली गई।
विज्ञापन


दरअसल, महिला जिस ट्रेन को पकड़ने प्लेटफार्म पर पहुंची थी, वह चल चुकी थी, लेकिन रफ्तार धीमी होने की वजह से महिला ने ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश की।

पहले वह जनरल डिब्बे के गेट पर पहुंची, लेकिन वहां भीड़ होने की वजह से चढ़ नहीं पाई। फिर उसने एस-1 डिब्बे में चढ़ने की कोशिश की। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह ट्रेन के नीचे चली गई।

प्लेटफार्म काटकर निकाला

महिला के ट्रेन के नीचे आते ही यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रुकवा दिया। इसके बाद रेलवे पुलिस ने प्लेटफार्म काटकर महिला को ट्रेन के पहियों के नीचे से निकाला।

इसके बाद महिला को स्टेशन के नजदीक ही स्थिति एक निजी अस्पताल (सर्वोदय अस्पताल) में भर्ती करा दिया गया।

महिला के एक पैर में गंभीर चोट आई है। डॉक्टरों के अनुसार महिला की जान बच जाएगी। फिलहाल महिला की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

इटवा की रहने वाली है महिला

ट्रेन के नीचे आने वाली करीब 30 वर्षीय महिला कौसर पत्नी मुहम्मद महफूज इटावा की रहने वाली है। वह फरीदाबाद में अपने किसी रिश्तेदार से मिलने आई थी।

मंगलवार को फरीदाबाद ओल्ड स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर वह पंजाब मेल में चढ़ने की कोशिश करते हुए ट्रेन की चपेट में आ गई।

इस दौरान चेन पुलिंग और प्लेटफार्म काटकर उसे निकालने में ट्रेनों का आवागमन करीब 30 मिनट तक प्रभावित रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें