पुलिस को बेहोश मिली मौसी अजरा
उत्तर पश्चिम जिला के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि मुखर्जी नगर थाना पुलिस को शुक्रवार दोपहर 1.30 बजे सूचना मिली कि अजरा नाम के युवती ने अपनी छोटी बहन के बेटे की गला घोंट दी है। मौके पर पहुंची पुलिस को आरोपी अजरा बेहोशी हालत में मिली, जबकि स्थानीय निवासी और परिवार वाले बच्चे को लेकर अस्पताल गए थे।
आरोपी डिप्रेशन की शिकार
अस्पताल पहुंचने पर पुलिस को पता चला कि डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया है। पुलिस आरोपी युवती को हिरासत में लेकर मेडिकल जांच के लिए बाबू जगजीवन राम मेमोरियल अस्पताल लेकर गई। पुलिस उससे पूछताछ कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी युवती डिप्रेशन की मरीज है।