फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकदी हाथ में आई नहीं और अकाउंट से निकल गए 2000, फूट-फूटकर रोई महिला

Tue, 13 Dec 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
रोती मह‌िला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटीएम से नकदी निकालने गई एक महिला को नोट तो मिले नहीं लेकिन उसे अपने खाते से 2000 रुपये गंवाना पड़ा। इस बात की जानकारी होने पर महिला खूब फूट फूटकर रोई।
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने उसे सांत्वना देने की कोशिश की लेकिन महिला का रोना बंद नहीं हुआ। मामला जवाहर कॉलोनी में गुरूद्वारा रोड स्थित आईडीबीआई बैंक एटीएम का है।

जानकारी के अनुसार डिस्पोजल के पास में रहने वाली महिला लता देवी सोमवार दोपहर गुरूद्वारा रोड स्थित आईडीबीआई बैंक एटीएम से पैसे निकालने आई थी। उसका एक्सिस बैंक का एटीएम कार्ड था।
विज्ञापन


लता के मुताबिक खाते में 8000 रुपये थे। दोपहर 1:33 बजे उसने एटीएम का प्रयोग कर नकदी निकालने की कोशिश की। नकदी तो नहीं मिली लेकिन उसके अकाउंट से 2000 रुपये निकालने का मैसेज मोबाइल पर आ गया।

मैसेज आते ही महिला फूट फूटकर रोने लगी। देखते ही देखते वहां भीड़ जमा हो गई। लोगों ने महिला को समझाकर अपने बैंक से शिकायत करने का सुझाव दिया लेकिन उसका रोना बंद नहीं हुआ। वह काफी देरतक रोकर वापस घर लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें