फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिव इन पार्टन के सीने में घोंपा चाकू: एक साल से सैमुअल के साथ रहती थी बेबी, इस बात को लेकर हुआ था विवाद

Sun, 11 Jun 2023 10:53 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली

सार

शनिवार को पुलिस को सफदरजंग अस्पताल से सैमुअल को चाकू मारने की जानकारी मिली। पुलिस को सैमुअल ने बताया कि झगड़े के दौरान महिला ने उस पर हमला किया है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर बेबी को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी दिल्ली के किशनगढ़ में सहमति संबंध में रहने वाली महिला ने झगड़ा होने पर युवक के सीने में चाकू घोंप दिया। घायल को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों नगालैंड के रहने वाले हैं। घायल युवक की पहचान सैमुअल (27) के रूप में हुई है। वह निजी कंपनी में काम करता है।

विज्ञापन

शनिवार को पुलिस को सफदरजंग अस्पताल से सैमुअल को चाकू मारने की जानकारी मिली। पुलिस को सैमुअल ने बताया कि झगड़े के दौरान महिला ने उस पर हमला किया है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर बेबी को गिरफ्तार कर लिया। 

 

बेबी की 8 साल पहले शादी हुई थी। उसका पांच साल का बेटा है। पति से विवाद होने के बाद बेबी एक साल से सैमुअल के साथ रह रही थी। बताया जा रहा है कि सैमुअल इन दिनों दूसरी लड़कियों से बातचीत कर रहा था। इस बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ तो बेबी ने सब्जी काटने वाले चाकू से वार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें