फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : पहले महिला को चाकू से गोदा, फिर ज्वलनशील पदार्थ डालकर जिंदा जला दिया; मौत

Thu, 24 Apr 2025 06:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

एक महिला को चाकू से गोदने के बाद उसपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर जिंदा जला दिया गया। पड़ोसियों ने कमरे से धुआं निकलते देखकर पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी। 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पांडव नगर इलाके में बुधवार शाम दिल-दहला देने वाली एक वारदात हुई। एक महिला को चाकू से गोदने के बाद उसपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर जिंदा जला दिया गया। पड़ोसियों ने कमरे से धुआं निकलते देखकर पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी। 

विज्ञापन


दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया गया। इस हादसे में महिला बुरी तरह जल गई थी। पुलिसकर्मी उसे एलबीएस अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की शिनाख्त प्रियंका (27) के रूप में हुई है। पुलिस को महिला के घर का सामान भी फैला हुआ मिला है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि घर में लूटपाट हुई है।

छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि महिला ने पहले पति से अलग होने के बाद दूसरी शादी की थी। वारदात को पहले पति ने अंजाम दिया है। सीसीटीवी में वारदात कैद हुई है। पुलिस ने हत्या समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर पहले पति संदीप की तलाश शुरू कर दी है। उसकी तलाश में छापे मारे जा रहे हैं।
विज्ञापन


पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त अभिषेक धानिया ने बताया कि बुधवार शाम उनको कॉल मिली कि एक महिला घर में जल गई है। सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल की गाड़ियां पहुंचीं। मकान नंबर-168 सी, पटपड़गंज के मकान में पहुंचने पर पुलिस को कमरे से धुआं निकलता दिखा। आग पर काबू पाने के बाद महिला को निकाला गया।

अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि जलाने से पूर्व महिला को चार जगह चाकू मारा गया है। शव मोर्चरी भेजकर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल का मौके पर बुलाया गया। टीम ने साक्ष्य जुटाए। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि प्रियंका यहां अपने पति अरुण के साथ जनवरी से रह रही थी। अरुण का मसाले का काम है। वारदात के समय वह काम पर गया था। 

छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि अरुण से प्रियंका की दूसरी शादी थी। पहली शादी उसकी संदीप नामक युवक से हुई थी। अरुण के परिजनों ने प्रियंका की पहली शादी की जानकारी होने से इंकार किया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला। उसमें महिला का पहला पति वारदात को अंजाम देकर भागता हुआ दिखा है। उसके आधार पर पुलिस आरोपी संदीप की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें