फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: फुटपाथ पर सो रही कूड़ा बीनने वाली महिला से छेड़छाड़, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
-पालम इलाके की घटना, पुलिस ने वीडियो का लिया संज्ञान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पालम इलाके में एक शर्मसार करने वाली वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में एक व्यक्ति को कूड़ा बीनने वाली एक महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। वीडियो के संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने पीड़िता की पहचान की, लेकिन पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। पुलिस ने वीडियो के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी और शनिवार देर शाम आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक वायरल वीडियो में देखा गया कि पालम इलाके में कूड़ा बीनने वाली एक महिला फुटपाथ पर सो रही थी। इसी दौरान एक राहगीर वहां पहुंचा और इधर उधर देखने के बाद सो रही महिला से छेड़छाड़ करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें