फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: गोली मारकर महिला की हत्या, परिवार को किरायेदारों पर शक

Sun, 22 Dec 2019 08:55 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
महिला की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सागरपुर इलाके में शनिवार को एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का शक उसके मकान में रहने वाले दो किरायेदारों पर जताया गया है। वारदात के बाद से दोनों गायब हैं। परिवारवालों का आरोप है कि कुछ दिन पहले महिला का किरायेदारों से झगड़ा हुआ था। पुलिस उसके पति से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि वारदात के बाद आरोपी घर से निकलने के दौरान सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं, जिसके आधार पर पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान विजेंद्री (47) के रूप में हुई है। वह पति कुलदीप और बच्चों के साथ सागरपुर के दुर्गापुरी इलाके में रहती थी। कुलदीप प्रॉपर्टी डीलर है। विजेंद्री कुलदीप की दूसरी पत्नी थी। उसने अपने मकान के कुछ कमरे किरायेदारों को दे रखे थे। शनिवार शाम करीब पौने छह बजे विजेंद्री अपने घर में थी, जबकि बच्चे गली में खेल रहे थे। 

इसी दौरान बच्चे गोली चलने और मां के चीखने पर घर पहुंचे। उन्होंने मां को सीढ़ी के पास खून से लथपथ देखा। उसकी गर्दन में गोली लगी थी। वारदात की जानकारी मिलने के बाद पति घर पहुंचा और विजेंद्री को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिवार वालों ने मकान में रहने वाले किराएदारों पर हत्या करने का शक जताया है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले विजेंद्री का किरायेदारों से झगड़ा हुआ था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें