फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और बाबा ने आश्रम में महिला के साथ की बंधक बनाकर हैवानियत, दो साल तक की दरिंदगी

Fri, 02 Nov 2018 07:07 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
दुष्कर्म के मामले में आरोपी गोरखपुर के एक बाबा पर दिल्ली महिला आयोग की मदद से पीड़िता ने कापसहेड़ा थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर यूपी के गोरखपुर पुलिस को सौंप दिया है। 
विज्ञापन


दिल्ली महिला आयोग के अनुसार बाबा गोरखपुर के परमेश्वरपुर में एक मजार के पास आश्रम चलाता है। पीड़िता ने दिल्ली महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई है कि दो साल पहले वह परिवार के साथ गोरखपुर गई थी। 

एक महिला परिचित के कहने पर इलाज कराने बाबा के पास पहुंची। इलाज के बहाने बाबा ने उसे आश्रम में बंधक बना लिया। वह दो साल तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। विरोध करने पर परिवार सहित जान से मारने की धमकी देता था। 
विज्ञापन


किसी तरह वह चंगुल से छूटकर दिल्ली महिला आयोग से संपर्क किया। इसके बाद संस्था की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल और सदस्या किरण नेगी पीड़िता से मिलीं। आयोग ने महिला की आपबीती सुनने के बाद एफआईआर दर्ज करवाने के लिए दिल्ली पुलिस को नोटिस भेजा। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें