पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ में पता चला कि महिला और आरोपी दोनों ही दूसरी शादी कर चुके हैं। पहली पत्नी को बदनाम करने के लिए आरोपी ने ये काम किया था। फर्जी प्रोफाइल बनाकर फोटो एडिट कर आरोपी फेसबुक पर स्टोरी पर अश्लील फोटो लगाता था। आरोपी को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।
साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस को ये शिकायत 22 मार्च को मिली थी। नहर पार वजीरपुर एरिया में रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी थी। जिसमें बताया गया कि उसकी पत्नी की फोटो को एडिट कर अश्लील बनाकर कोई अज्ञात फेसबुक आईडी पर पोस्ट कर रहा है। आरोपी ने महिला के नाम से ही प्रोफाइल बनाई हुई है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए अब आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।