फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैग से मिली युवती की लाश , मुंह पर बंधा था मफलर

विज्ञापन
विज्ञापन
मयूर विहार इलाके में बुधवार शाम एक बैग से युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। दरअसल गश्त कर रहे पुलिसकर्मी ने ई-रिक्शा में संदिग्ध बैग की तलाशी के लिए कहा तो पूरे वारदात का खुलासा हुआ।
विज्ञापन


युवती की उम्र करीब 25 साल है और उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। युवती के मुंह पर मफलर बंधा हुआ है। पुलिस रिक्शा चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

रिक्शा चालक ने पुलिस को बताया है कि एक शख्स ने उसे चिल्ला गांव से बैग को ऑटो स्टैंड लेकर चलने के लिए कहा था। जिस मकान से चालक बैग लेकर आया था, वहां फिलहाल ताला लगा है।
विज्ञापन

विज्ञापन

कपिल ने बैग खोलकर देखा तो उसके होश उड़ गए

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। बुधवार रात को मयूर विहार थाने में तैनात सिपाही कपिल गश्त पर था।

चिल्ला गांव डीडीए फ्लैट के पास उस ने एक ई-रिक्शा में बड़ा बैग देखकर उससे पूछताछ की। रिक्शा चालक ने उसे बताया कि बैग उसे एक शख्स ने देकर ऑटो स्टैंड चलने के लिए कहा है।

चालक के मुताबिक वह शख्स भी पीछे आ रहा है। संदिग्ध लगने पर जब कपिल ने बैग खोलकर देखा तो उसके होश उड़ गए। बैग में युवती की लाश थी। कपिल ने फौरन मामले की सूचना वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दी।

खबर मिलते ही जिला पुलिस उपायुक्त बीएस गुर्जर मौके पर पहुंच गए। जिस मकान से ई-रिक्शा चालक बैग लेकर आया था, वहां आसपास लोगों से पुलिस छानबीन कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें