फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त के कमरे में पंखे से लटका मिला युवती का शव

Sat, 28 Feb 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली के द्वारका सेक्टर 16 स्थित जनता फ्लैट सोसाइटी में शनिवार सुबह एक युवती का शव उसके दोस्त के फ्लैट में पंखे से लटका हुआ मिला। युवती कॉल सेंटर में काम करती थी। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन


पुलिस इसे सुसाइड मान रही है। पुलिस को आशंका है कि प्रेम प्रसंग को लेकर उसने खुदकुशी की है। मरने वाली युवती की शिनाख्त ऋतु (25) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक ऋतु एक कॉल सेंटर में काम करती थी और सोसाइटी के फ्लैट संख्या 787 में सहेली के साथ रहती थी।

लेकिन शनिवार सुबह उसका शव फ्लैट संख्या 363 में मिली। इस फ्लैट में दिवाकर नाम का व्यक्ति किराये पर रहता था। दिवाकर शादीशुदा है। पुलिस ने आस पास के लोगों से पूछताछ की है। पुलिस को आशंका है कि  मामला प्रेम प्रसंग का हो सकता है। फिलहाल पुलिस ने ऋतु के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। साथ ही दिवाकर से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें