फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों की आंख में मिर्च पाउडर डालकर पति को भगा ले गई महिला

Sat, 10 Nov 2018 06:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : vivek nigam
विज्ञापन

विवेक विहार इलाके में एक महिला दो पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च डालकर उनकी गिरफ्त से अपने पति को भगा ले गई। गश्त के दौरान वांछित बदमाश को पुलिस ने पकड़ा था और उसे अपने साथ ले जा रहे थे।

विज्ञापन


पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद सिपाही के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस फरार महिला और उसके पति की तलाश कर रही है।

पुलिस के अनुसार, विवेक विहार थाने में तैनात सिपाही नीरज कुमार और हवलदार सुरेश बुधवार रात ज्वाला नगर इलाके में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने वांछित बदमाश विकास को पत्नी रेणू के साथ टहलते हुए देखा।
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों ने तुरंत विकास को हिरासत में ले लिया और उसे लेकर थाने जाने लगे। इसी दौरान रेणू हरकत में आई और अपने साथ लेकर चल रही मिर्च का पाउडर दोनों पुलिसकर्मियों की आंखों में झोंक दिया। दोनों पुलिसकर्मी आंख में मिर्च पाउडर जाने के बाद दर्द से छटपटाने लगे।

विज्ञापन

मौका देखकर विकास अपने को पुलिस की गिरफ्त से छुड़ाकर पत्नी के साथ फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पुलिसकर्मियों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया।

नीरज की आंख में अधिक पाउडर चला गया था। नीरज के बयान पर पुलिस ने विकास और उसकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि विकास ज्वाला नगर में रहता है और उस पर कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें