मसूरी निवासी महिला को ऑटो से खींचकर उसके साथ तीन लोगों ने गैंग रेप किया। महिला मायके जाने के लिए ऑटो में सवार हुई थी। इस संबंध में तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
पुलिस के अनुसार, गत 22 फरवरी को दोपहर के समय एक महिला मसूरी बस स्टैंड पर मायके जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर रही थी।
पीड़िता के मुताबिक तभी एक ऑटो आकर उसके पास रुका जिसमें चालक के अलावा उसके मोहल्ले का एक परिचित युवक भी बैठा था। उसने पिलखुवा तक साथ चलने की बात कहकर उसे भी ऑटो में बैठा लिया।
पीड़िता के मुताबिक जिंदलनगर के निकट परिचित युवक ने फोन करके दो अन्य युवकों को बुला लिया। कुछ दूर ऑटो चलने के बाद वे लोग भी ऑटो में सवार हो गए।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि मदर डेरी के निकट उन लोगों ने ऑटो वाले को कुछ पैसे देकर उसे चुप रहने की कहकर जबरन उसे ईख के खेत में खींच ले गए।