फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: 'मेरा बेडरूम खाली है, आजमा ले, पता चल जाएगा' नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों से पड़ोसी महिला ने की बदसलूकी

Mon, 23 Feb 2026 12:56 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

राजधानी दिल्ली में उत्तर-पूर्व की रहने वाली छात्राओं के साथ अभद्रता का मामला सामने आया है। छात्राओं ने नस्लीय टिप्पणी, अभद्र भाषा और धमकी देने का आरोप लगाय है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में एक फ्लैट में एसी लगवाने के दौरान पड़ोसी के घर में धूल मिट्टी गिरने के बाद विवाद हो गया। आरोप है कि पड़ोसी ने उत्तर-पूर्व की रहने वाली तीन छात्राओं के साथ बदसलूकी की। मौके पर पहुंची पुलिस ने बीच-बचाव किया।
विज्ञापन


छात्राओं ने आरोप लगाया है कि पड़ोसी शख्स व उसकी पत्नी ने मिलकर उनके खिलाफ नस्लीय टिप्पणी करने के अलावा अभद्र भाषा का प्रयोग कर जान से मारने की धमकी दी। करीब चार मिनट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में दोनों तरफ से काफी बहस हो रही है। 

वीडियो में आरोपी कपल की अभद्रता करते दिख रही है। पड़ोसी महिला नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों से कहती है कि मेरा बेडरूम खाली है, जा आजमा ले, पता चलेगा कितना बुड्ढा है। 35 साल का लड़का तेरे यहां बुड्ढा होता होगा। तेरी औकात नहीं है, जहां से वो आया है। कस्टम ऑफिसर का बेटा है वो। पॉलिटिशियन है उसका बाप। 
विज्ञापन

महिला आगे कहती है कि मेरे को मसाज पार्लर में मिला है क्या? मसाज पार्लर में धंधा करने बैठी थी क्या जो तूने देखा। जबान पर काबू रख अपनी। तेरे यहां आदमी मसाज पार्लर में काम करते हैं। मेरे यहां नहीं। 

जब यह विवाद हो रहा था, उस दौरान एक पुलिस अधिकारी भी मौजूद था। हालांकि वो बीच-बचाव का प्रयास करता रहा। लेकिन आरोपी दंपती पुलिस के सामने बेखौफ टिप्पणी करते रहे। पड़ोसी महिला ने लड़कियों को 'गटर-छाप' तक कहा। नस्लभेदी टिप्पणियों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

 

छात्राओं की शिकायत पर पुलिस ने किया मामला दर्ज
मालवीय नगर थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए छात्राओं की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बीएनएस की धारा 79, 351(2), 3(5), 196 (आईपीसी की धारा 509, 506, 153ए और 34) के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी पड़ोसी हर्ष सिंह एक पीआर कंपनी में काम करने के अलावा यूट्यूबर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर है। पुलिस वीडियो को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन कर रही है।

दक्षिण जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना 20 फरवरी की है। मालवीय नगर की इमारत में उत्तर-पूर्वी राज्यों की रहने वाली तीनों युवतियां चौथी मंजिल पर पिछले सात माह से किराये के फ्लैट में रहती हैं। तीनों कॉलेज की छात्रा हैं।

 

20 फरवरी को हुआ पूरा मामला
इसी इमारत में तीसरी मंजिल पर हर्ष सिंह, उसकी पत्नी रूबी जैन व परिवार रहता है। पुलिस को दिए बयान में छात्राओं ने बताया कि 20 फरवरी दोपहर को वह अपने फ्लैट में एसी लगवा रही थीं। इस बीच काम की वजह से धूल नीचे रहने वाले हर्ष के फ्लैट में जाने लगी। 

 
विज्ञापन

हर्ष ने इसका विरोध किया और दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी। युवतियों का आरोप है कि हर्ष सिंह और उनकी पत्नी रूबी ने उनके साथ बदसलूकी शुरू कर दी। उनके खिलाफ जानबूझकर आपत्तिजनक व नस्लीय टिप्पणियां की गई। पुलिस ने छात्राओं का बयान लेकर शनिवार को मामला दर्ज कर लिया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें