फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: घर के बाहर गंदा पानी फेंकने पर महिला की चाकू मारकर हत्या

Sat, 18 May 2019 05:23 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
delhi murder - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वसंत कुंज के रंगपुरी पहाड़ी इलाके में बृहस्पतिवार रात घर के बाहर पानी फेंकने पर हुई कहासुनी में एक युवक ने पड़ोस में रहने वाली महिला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। परिजन और पुलिस महिला को एम्स ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी गोपाल को देर रात इलाके से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, यूपी के शामली की रहने वाली रेखा (42) पति सुनील सिंह और बेटे-बेटी के साथ रंगपुरी पहाड़ी इलाके में रहती थी। सुनील निजी कंपनी में काम करता है। पड़ोस में गोपाल अपने चार भाइयों के साथ रहता है।

बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े सात बजे गोपाल घर से निकला तो रेखा के घर के बाहर पानी गिरा हुआ देखा। वह गुस्से में जोर-जोर से बोलने लगा। गोपाल की आवाज सुनकर रेखा बाहर निकली। पानी गिराने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी।
विज्ञापन


इतने में गोपाल अपने घर गया और चाकू लाकर रेखा पर ताबड़तोड़ हमले किए। उसे बुरी तरह जख्मी करने के बाद वह फरार हो गया। शोर-शराबा सुनकर पड़ोसी पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी गोपाल को देर रात गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में उसने कहा कि रेखा अक्सर अपने घर के बाहर गंदा कर देती थी। वह लगातार इसकी शिकायत करता था। वह रेखा के घर के सामने से निकलता था और गंदगी देख काफी गुस्सा आता था। इलाके के लोग मामूली बात पर महिला की हत्या से हतप्रभ हैं। घटना के बाद से उसके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें