शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्ट रेणू शेखावत के अनुसार एक विवाहिता ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह उत्तर प्रदेश की रहने वाली है और पलवल में अपने दो बच्चों के साथ किराए के मकान रहती है। वह अपने बच्चे को जिला नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए लेकर गई तो उसकी अस्पताल में मोनू नामक युवक से हुई। मोनू ने उसके काम के बारे में पूछा तो उसने बताया कि उसकी नौकरी एक निजी कंपनी में लगी हुई थी, जो अब छूट गई।
आरोपी ने कहा कि उसका रसूलपुर रोड पर सिलाई सेंटर है, वहां आ जाना काम भी सीख जाएगी और मजदूरी भी मिलेगी। वह आरोपी के कहे पते पर पहुंच गई तो उसे छह-सात दिन काम पर रखा, लेकिन बाद में हटा दिया। पीड़िता का आरोप है कि 16 मई को आरोपी ने उसके पास दोपहर बाद फोन किया कि बाहर से ऑर्डर आया है, जल्दी तैयार करके देने है, जल्दी काम पर आ जा, तुझे आधी झाड़ी मिल जाएगी, यहां अन्य महिला भी काम पर लगी हुई है।
आरोपी के बुलाने पर वह शाम करीब तीन बजे सिलाई केंद्र पर पहुंची तो वहां कोई महिला नहीं थी, बल्कि आरोपी अकेला था। पीड़िता सिलाई केंद्र से पीछे हटने लगी तो आरोपी ने उसे अंदर खींच लिया। आरोप है कि आरोपी ने देशी कट्टा दिखाकर कहा कि यदि शोर मचाया तो जान से मार दूंगा।
उसके बाद हथियार के बल पर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उनकी टीम दबिश दे रही है, जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।