फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से दरिंदगी: रात में घर पहुंचा दरिंदा, सुनाई ऐसी कहानी कि खुद साथ चल दी पीड़िता, जयपुर में किया दुष्कर्म

Thu, 11 May 2023 07:55 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, तावडू (नूंह)

सार

महिला आरोपी की बातों पर विश्वास कर घर से सोने-चांदी के आभूषण और रुपये लेकर उसके साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर निकल गई। आरोप है कि भिवाड़ी पहुंचने पर आरोपी ने महिला से मोबाइल लेकर सिम निकाल दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नूंह के तावडू नगर की नई अनाज मंडी के पीछे झुग्गियों में रहने वाली एक महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Trending Videos

पीड़िता ने बताया कि बीते 27 अप्रैल को पति घर पर नहीं थे। रात नौ बजे के करीब फूल बाग भिवाड़ी निवासी उनका पारिवारिक परिचित सुनील घर पहुंचा। उसने एक सड़क दुर्घटना में पिताजी के गंभीर रूप से घायल होने और जयपुर अस्पताल में भर्ती होने की बात कहकर अपने साथ चलने को कहा। 

महिला उसकी बातों पर विश्वास कर घर से सोने-चांदी के आभूषण और रुपये लेकर उसके साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर निकल गई। आरोप है कि भिवाड़ी पहुंचने पर सुनील ने उससे मोबाइल लेकर सिम निकाल दी। एतराज जताने पर जान से मारने की धमकी दी। 
विज्ञापन

इसके बाद धोखे से उसे नशीला पदार्थ खिला दिया। जयपुर में एक कमरे में लेजाकर उससे नकदी व आभूषण छीनने के बाद दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद सुनील उसे लेकर भिवाड़ी पहुंचा। घर लौटकर उसने घटना के बारे में पति को बताया। शहर थाना पुलिस ने आरोपी सुनील के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें