सीबीएसई ने संबंधित सभी स्कूलों को एक सकुर्लर जारी कर डिजीलॉकर के लिए सिक्योरिटी पिन जारी किया है। इसमें स्कूलों को सिक्योरिटी पिन लेने की प्रक्रिया को बताया गया है, ताकि वह डाउनलोड करके छात्रों को भेज सकें।
स्कूलों ने पिन को डाउनलोड कर बच्चों को देना शुरू कर दिया है। बोर्ड ने स्कूलों को कहा है कि जल्द ही बोर्ड रिजल्ट घोषित करेगा। इस पिन के माध्यम से छात्रों को डिजीलॉकर अकाउंट बनाना है।
रिजल्ट जारी होने के बाद से छात्र डिजीलॉकर पर जाकर अंकतालिका व माइग्रेशन सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकेंगे। पिन के माध्यम से किसी भी स्तर पर गड़बड़ी की गुजांइश नहीं रहेगी।
मालूम हो कि बीते साल बोर्ड ने छात्रों के डेटा की सुरक्षा और गोपनीयता को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए सीबीएसई ने डिजीलॉकर के लिए छह अंकों के सिक्योरिटी पिन की व्यवस्था को शुरू की थी।
रिजल्ट बोर्ड की वेबसाइट पर ही देख
बोर्ड की ओर से बार-बार सलाह दी जा रही है कि रिजल्ट को लेकर कोई भी अपडेट बोर्ड की अधिकृत वेबसाइट पर ही देखें। यहीं पर रिजल्ट से संबंधित सारी जानकारी जारी की जाएगी। सीबीएसई की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरु हुई थी। दसवीं की परीक्षाएं मार्च में व बारहवीं की पांच अप्रैल को समाप्त हुई थी। इन परीक्षाओं के लिए दोनों कक्षाओं के करीब 38 लाख छात्र पंजीकृत हुए थे।