फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त की दरिंदगी: जन्मदिन की पार्टी के बहाने महिला को बुलाया घर, बेहोश कर लूटी आबरू, होश आने पर दी ऐसी धमकी

Wed, 28 Dec 2022 10:24 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

आरोप है कि 23 दिसंबर को आरोपी ने पीड़िता से कहा कि उसका जन्मदिन है और वह उसकी पार्टी देना चाहता है। इसके बाद वह पीड़िता को धोखे से अपने घर ले गया। महिला ने बताया कि वहां आरोपी ने उसे खाने-पीने की चीज में नशीला पदार्थ पिलाकर वारदात को अंजाम दिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके में 30 साल की एक सिविल डिफेंस वालंटियर महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला ने अपने साथ ही काम करने वाले दूसरे वालंटियर पर आरोप लगाया है। उसने बताया कि आरोपी अपने बर्थडे के बहाने महिला को अपने घर पर ले गया। वहां नशीला पदार्थ पिलाकर वारदात को अंजाम दिया। बाद में किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी तौसीफ खान को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता अपने परिवार के साथ उत्तर-पूर्वी दिल्ली में रहती है। वह सिविल डिफेंस में वालंटियर है। फिलहाल उसकी ड्यूटी डीटीसी बस मार्शल के रूप में है। आरोपी तौसीफ खान परिवार के साथ खजूरी खास की श्रीराम कॉलोनी में रहता है। तौसीफ भी सिविल डिफेंस में वालंटियर होने के अलावा मार्शल की ड्यूटी कर रहा है। बस में ड्यूटी के दौरान दोनों की पहचान हुई। महिला विवाहित है।

आरोप है कि 23 दिसंबर को आरोपी ने पीड़िता से कहा कि उसका जन्मदिन है और वह उसकी पार्टी देना चाहता है। इसके बाद वह पीड़िता को धोखे से अपने घर ले गया। महिला ने बताया कि वहां आरोपी ने उसे खाने-पीने की चीज में नशीला पदार्थ पिलाकर वारदात को अंजाम दिया। 
विज्ञापन

होश आने पर पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे धमकाया। बाद में पीड़िता ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने छानबीन के बाद पीड़ित का बयान लेकर मामला दर्ज कर लिया। आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें