फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबदः पति की हत्या के आरोप में महिला और उसका प्रेमी गिरफ्तार 

Sun, 10 Feb 2019 01:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
arrest - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गाजियाबाद पुलिस ने एक महिला और उसके प्रेमी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि महिला ने ही प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की है। पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को शुक्रवार सवेरे लेबर चौक से पकड़ा और उन पर विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि महिला का बीते कुछ समय से अवैध रूप से प्रेम संबंध चल रहा था। वे दोनों साथ रहना चाहते थे। जानकारी के अनुसार रजिया ने अपने पति इसराज अहमद को इसलिए नींद की गोलियां दीं क्योंकि उसका प्रेमी खोड़ा इलाके में उसके घर आने वाला था। बीते साल 26 दिसंबर को पुलिस को इसराज का शव उसके घर से मिला था। 
 
जांच में यह भी पता चला कि इसराज की मौत स्वाभाविक रूप से नहीं हुई थी जबकि उसकी पत्नी ही दावा कर रही थी। जांच में इस बात की पुष्टि हुई कि इसराज की मौत गला दबाकर की गई थी। तभी पुलिस को रजिया पर संदेह हुआ। 
विज्ञापन


गिरफ्तारी के बाद रजिया और उसके प्रेमी ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया। तफ्तीश के दौरान बताया गया कि महिला ने अपने पति को नींद की गोलियां दीं और जब वह बदहवास हो गया तो उसने प्रेमी के साथ मिलकर दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें