फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने में रोता रहा पति, तीनों बच्चों को प्रेमी संग चली गई पत्नी, समझाने पर जिद पर अड़ी

Wed, 27 Feb 2019 11:25 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
गौतमबुद्धनगर जिले के दनकौर के रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को पति, पत्नी और प्रेमी का मामला थाने पहुंचा। तीन बच्चों की मां से पति ने घर चलने की गुहार लगाई। इस दौरान पति रो भी पड़ा। 
विज्ञापन


लेकिन महिला प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। पीड़ित ने पुलिस से भी मदद मांगी। लेकिन पुलिस के समझाने का भी असर महिला पर नहीं पड़ा और वह प्रेमी के साथ चली गई।

पीड़ित सामाजिक संगठन में ब्लॉक अध्यक्ष है। उसने बताया कि उसकी शादी करीब आठ साल पहले हुई थी। उसे दो बेटी व एक बेटा भी है। पत्नी दनकौर कस्बे स्थित एक कपड़े की दुकान पर अकसर जाती थी। 
विज्ञापन


वहां नौकरी करने वाले एक युवक से उसकी दोस्त हो गई। कुछ दिनों बाद दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। पत्नी का युवक के घर आनाजाना शुरू हो गया। इस बीच महिला ने पति से पांच बीघा खेत और 200 गज का प्लॉट अपने नाम करवा लिया। 

 
Trending Videos
विज्ञापन

संबंध की जानकारी मिलने पर जब उसने विरोध किया तो उसकी पत्नी प्रेमी के घर चली गई। काफी तलाश के बाद पीड़ित प्रेमी के घर पहुंचा, जहां उसकी पत्नी मिली। इस पर पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। 

पुलिस ने दोनों को कोतवाली बुला लिया। पीड़ित पत्नी के सामने रो पड़ा और साथ चलने की गुहार लगाता रहा। लेकिन वह पति को रोता छोड़ प्रेमी के साथ चली गई।

कोतवाली प्रभारी समरेश कुमार सिंह का कहना है कि महिला को समझाने का काफी प्रयास किया गया, लेकिन वह प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही। मामले में महिला के खिलाफ कोई करवाई नहीं की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें