फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मां जोर से चीख रही थी, उसके गले से खून निकल रहा था'

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा के फेस-2 थाना क्षेत्र के भंगेल में घर के भीतर महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। प्रथमदृष्टया जांच में पुलिस हत्या की वजह अवैध संबंधों को बता रही है।
विज्ञापन


फिलहाल, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, भंगेल निवासी भीम सिंह की वर्ष 2002 में सुमन देवी (30) से शादी हुई थी।

रोजाना की तरह मंगलवार रात भीम सिंह होजरी कांप्लैक्स स्थित फैक्ट्री में नाइट शिफ्ट करने गया हुआ था। बुधवार सुबह करीब 6:30 बजे जब वह घर लौटा तो कुंडी बाहर से लगी हुई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन

महिला की गला रेंतकर हुई हत्या

कमरा खोलने पर सुमन बिस्तर पर पड़ी थी। वहीं, दूसरे बिस्तर पर उसके तीनों बच्चे सो रहे थे। डीएसपी राजकुमार मिश्र का कहना है कि प्रथमदृष्टया जांच में हत्या की वजह अवैध संबंध लग रहे है।

धारधार हथियार से गला रेता गया है। मौके से हथियार बरामद नहीं हुआ है। परिवार के कुछ लोगों से पूछताछ की गई है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। भीम सिंह के पांच वर्षीय बच्चे ने बताया कि मां के जोर-जोर से चीखने पर उसकी नींद खुल गई।

मां की गर्दन से खून निकल रहा था, इससे वह डर गया और रजाई ओढ़कर सो गया। वहीं, 11 वर्षीय बेटी सदमे में है। वह बस रोती बिलखती रही और कुछ भी घटना के बारे में नहीं बता पाई। उसने यह जरूर बताया कि पिता के घर पर नहीं रहने पर कोई आता-जाता रहता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें