दक्षिणी दिल्ली के अब सभी रेस्तरां व होटलों के वॉशरूम को बच्चे और महिलाए मुफ्त में इस्तेमाल कर सकेंगी। दक्षिणी दिल्ली एमसीडी ने महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चत करने के लिए यह कदम उठाया है।
मजदूर दिवस के दिन से यह सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। उत्तर भारत में दक्षिणी दिल्ली एमसीडी पहला स्थानीय निकाय होगा जो इस तरह की सुविधा देगा।
दक्षिणी दिल्ली एमसीडी ने यह घोषणा करने के साथ प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत मिशन और मार्केट में महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर ऐसी सुविधा मुफ्त प्रदान करने की उपराज्यपाल की इच्छा के प्रति प्रतिबद्धता दुहराई है।