फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे-बेटी को तीसरी मंजिल से धक्का देकर कूदी महिला, पुलिस ने किया मामला दर्ज

Tue, 26 Mar 2019 04:50 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
dead body - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मीनगर इलाके में पति के साथ झगड़े के बाद आलिया (34) ने अपने दो बच्चों को तीसरी मंजिल से धक्का देकर नीचे गिराया और फिर खुद भी कूद गई। इसमें महक (7) और आफरान (3) की मौत हो गई। आलिया की हालत गंभीर है और उसे लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस फिलहाल आलिया के पति मुनव्वर (36) से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मुनव्वर परिवार के साथ एन. ब्लॉक, ललिता पार्क, लक्ष्मीनगर में तीसरी मंजिल पर रहते हैं। मुनव्वर का पुरानी दिल्ली में स्पेयर पार्ट्स का कारोबार है। उनकी शादी 12 साल पहले आलिया से हुई थी। सोमवार शाम मुनव्वर घर लौटे तो बच्चे खेल रहे थे। किसी बात को लेकर उनकी पत्नी से कहासुनी हो गई। मामला कुछ देर में शांत हो गया। रात करीब 8:50 बजे आलिया महक और आफरान को लेकर छत पर पहुंच गई। 

चश्मदीदों ने बताया कि उन्होंने पहले दोनों बच्चों को छत से धक्का दिया और फिर खुद भी नीचे छलांग लगा दी। आफरान तीसरी मंजिल की छत से जमीन पर और मां व बेटी दूसरी मंजिल की बालकनी में गिरीं।
विज्ञापन


पड़ोसियों ने यह नजारा देखकर शोर मचाया। शोर सुनकर मुनव्वर नीचे पहुंचे तो आफरान खून से लथपथ पड़ा था। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद मुनव्वर आलिया और महक को लेकर अस्पताल पहुंचे। यहां महक को मृत घोषित कर दिया गया। आलिया को देर रात तक होश नहीं आया था। पुलिस पति और पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया इस मामले में आलिया के खिलाफ हत्या का केस बनता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें