जानकारी के अनुसार, सीमा के बेटे गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड में अधिकारी हैं। सीमा के पति आरिफ बेग को कैंसर था। इस कारण बेटा पिता व माता को नोएडा अपने पास ले आया था और सभी लोग सेक्टर-23 स्थित गेल सोसाइटी में रहते थे।
पुलिस जांच में पता चला है कि सीमा अपने पति के कैंसर पीड़ित होने से बहुत परेशान थीं। 24 मई को वह डेढ़ बजे घर से निकली और नाले में कूद गई। इसके बाद परिजनों ने 25 मई को कोतवाली सेक्टर-24 में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। महिला का शव शनिवार दोपहर को नाले में मिला था।