फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो स्टेशन से कूदकर महिला ने दी जान

Fri, 08 Aug 2014 02:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव में मानसिक रुप से परेशान अधेड़ महिला ने बुधवार की रात को द्रोणचार्य मेट्रो स्टेशन से छलांग लगा दी। घायल अवस्था में उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


मूल रुप से कोटा राजस्थान की रहने वाली सावित्री (53) पत्नी राजेंद्र डीएलएफ फेज तीन में मकान संख्या यू 79/10 में किराए पर रहती थी। वह बेटे व बहू के साथ रहती थी।

बेटा चेन्नई में एक निजी कंपनी में कार्यरत है। जबकि परिवार के अन्य सभी सदस्य गुड़गांव में ही रहते हैं। बुधवार रात महिला घर से निकलकर द्रोणाचार्य मेट्रो स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन


स्टेशन पर जाने के बाद महिला काफी समय तक परिसर में ही मौजूद रही। बाद में महिला ऊपर ही बनी चाहरदीवारी से छलांग लगा दी। चश्मदीदों ने मौके पर शोर मचाया जिसके बाद मेट्रो प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मेट्रो थाना पुलिस को भी दी गई। पुलिस अस्पताल महिला के साथ ही पहुंची लेकिन महिला बयान देने की स्थिति में नहीं आ सकी और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छानबीन कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें