फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्महत्या के लिए उकसाती थी महिला जज, देती थी भद्दी गालियां

Tue, 22 Sep 2015 06:10 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली की एक अदालत की महिला जज पर एक कर्मचारी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा है। कोर्ट स्टाफ के एक कर्मचारी के मुताबिक महिला जज ने उसे मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया साथ ही उसे आत्महत्या के लिए भी मजबूर किया है।
विज्ञापन


जिसके चलते वह दुखी और तनाव में है। पीड़ित ने जिला और सत्र न्यायलय तीस हजारी में दर्ज कराई गई शिकायत में कहा है कि कई बार मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट ने उसे चैंबर में घंटो खड़े रखा है।

उनका कहना था कि वह उनके आदेश से बंधा है और इसका पालन करने के लिए बाध्य है। इतना ही नहीं जब पीड़ित उनसे ऐसा बर्ताव न करने की अपील करता था तो महिला जज कहती थी कि अगर इससे बचना है तो खिड़की से बाहर कूद जाओ और आत्महत्या कर लो।
विज्ञापन
विज्ञापन

'गालियों इतनी भद्दी कि नहीं बता सकता'

पीड़ित के मुताबिक महिला जज उसे स्टाफ के सामने और चैंबर्स में गंदी गालियां देती थी और कहती थी कि उससे पहले भी एक कर्मचारी आत्महत्या की कोशिश कर चुका है। उसका भी यही हाल होगा।

सूत्रों के मुताबिक महिला जज के खिलाफ तीस हजारी कोर्ट में जिला जज के सामने 17 सितंबर को मामला दर्ज कर किया गया। पीडित ने महिला जज के ट्रांस्फर की भी अपील की है।

स्टाफ कर्मचारी ने बताया कि कल उसके साथ हद तब हो गई जब महिला जज ने उसे अपने चैंबर में बुलाकर बेवजह गाली देना शुरू कर दिया।

उसे दी गई गालियों इतनी भददी थी कि वह खुद भी नहीं बता सकता। दिसंबर में महिला जज ने एक बार उसे इतना प्रताड़ित किया कि उसे दवाई की जरूरत पड़ी।
साभार-टाइम्सऑफइंडिया
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें