फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केस वापस नहीं लिया तो महिला को पीट-पीटकर अधमरा किया

Mon, 30 Sep 2019 03:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
LBS Hospital
विज्ञापन

छेड़छाड़ का केस वापस लेने से इनकार करने पर 30 साल की महिला को तीन लोगों ने पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। इस दौरान मौके पर जमा भीड़ तमाशबीन बनी रही। वहां मौजूद बच्चे मां को छोड़ने के लिए गिड़गिड़ाते रहे। 

विज्ञापन


वारदात के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। गंभीर घायल महिला को एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पति की शिकायत पर देररात पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 

पुलिस के मुताबिक पीड़िता परिवार के साथ मयूर विहार के पक्षी विहार में रहती है। परिवार में पति और तीन बच्चे हैं। महिला का पति घर के पास ही परचून की दुकान चलाता है। बीती 16 जून को पीड़िता के साथ दल्लूपुरा में रहने वाले जग्गा नाम के शख्स ने छेड़छाड़ कर दी थी। 
विज्ञापन


महिला ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई थी। पीड़िता का आरोप है कि शुक्रवार को जग्गा का भाई अमित आया और केस वापस लेने के लिए कहने लगा। मना करने पर वह पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर चला गया। 

आरोप है कि शनिवार को वह अपने दो साथियों के साथ पक्षी विहार पहुंचा और बच्चों के सामने ही महिला को पीटना शुरू कर दिया। महिला के हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आईं। 

सूचना पर पहुंचे पति ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया और देर रात 1.30 बजे पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जान से मारने की धमकी और मारपीट में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें