फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'रिपोर्टिंग मैनेजर छोटे कपड़े पहनने को कहता': मीटिंग तो कभी बहाने से फ्लैट पर बुलाया...ट्रिप पर भी की ऐसी हरकत

Sat, 23 Nov 2024 10:58 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

महिला कंपनी में कस्टमर सर्विस मैनेजर है। आरोप के आधार पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा के सेक्टर-63 स्थित एक कंपनी में महिला कर्मचारी के साथ यौन उत्पीड़न का प्रकरण सामने आया है। महिला के पति ने सेक्टर-63 थाने में केस दर्ज करवाया है। महिला कंपनी में कस्टमर सर्विस मैनेजर है और आरोप उसके रिपोर्टिंग मैनेजर दिलीप कुमार पर हैं। पुलिस का कहना है कि आरोप के आधार पर केस दर्ज किया गया है। तथ्यों पर जांच की जा रही है।

विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी को 6 महीने से परेशान किया जा रहा है। आरोप है कि अप्रेजल मीटिंग में गलत हरकत की गई और फ्लैट पर बुलाया गया। साथ ही ऑफिस ट्रिप पर गुरुग्राम जाने के दौरान कार में भी गलत हरकत करने का आरोप है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के मुताबिक, आरोपी उसकी पत्नी पर छोटे कपड़े पहनने के लिए दबाव बनाता है। बात नहीं मानने पर ऑफिस में परेशान किया जा रहा है। इससे पत्नी डिप्रेशन में आ गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें