गुड़गांव से पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन आते समय एक महिला को प्रसव पीड़ा हुई। उसकी हालत देखकर परिजन उसे वापस घर ले जाने लगे, लेकिन साकेत मेट्रो स्टेशन पहुंचते-पहुंचते प्रसव पीड़ा बढ़ गई।
उसे साकेत मेट्रो स्टेशन पर उतारा गया, जहां टॉयलेट में ही उसने बच्चे को जन्म दिया। खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे पीसीआर वैन की मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस के अनुसार महिला व बच्ची की हालत खतरे से बाहर है। डीसीपी जितेंद्र मणी ने बताया कि पिंकी (28) परिवार के साथ गुड़गांव इलाके में रहती है। उसका पति राम संजीवन डेयरी में मजदूरी करता है।