फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जान से मारने की धमकी देकर दलित महिला से गैंगरेप

विज्ञापन
विज्ञापन
तुगलपुर में किराये पर रहने वाली एक महिला के मायके के गांव के चार युवकों ने उसे अकेली पाकर गैंगरेप किया और फरार हो गए।
विज्ञापन


घटना शुक्रवार देर शाम की है जब पीड़िता के पति काम से बाहर गए हुए थे। पीड़िता जेवर के एक गांव की रहने वाली है। चारों आरोपियों के खिलाफ नॉलेज पार्क कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी है।

जानकारी के मुताबिक जेवर कोतवाली क्षेत्र की युवती अपने मित्र के साथ गांव से चली गई थी और उससे शादी करके ग्रेटर नोएडा के तुगलपुर में आकर किराये के मकान में रहने लगी थी।
विज्ञापन

विज्ञापन

दुष्कर्म के बाद दी धमकी

आरोप है कि दलित महिला के गांव के ही चार युवक आए और उन्होंने घर में घुसकर जबरन छेड़छाड़ की और सभी ने गैंगरेप किया तथा धमकी दी कि अगर किसी को बताया या पुलिस में शिकायत की तो उसे और उसके पति को जान से मार दिया जाएगा।

इसके बाद आरोपी फरार हो गए। पति वापस लौटे तो महिला ने घटना के  बारे में बताया। पीड़ित पति महिला के साथ थाने गया और मायके के गांव के रिंकू, नरेश, बृजेश और हरि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है।

नॉलेज पार्क थानाध्यक्ष संजय वर्मा ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उन्होंने कहा कि महिला को मेडिकल के लिए भेजा गया है। अगर मेडिकल जांच में दुष्कर्म होने की पुष्टि होती है तो सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें