फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति जेल में, भाई ने बनाया संबंध और कराने लगा देह व्यापार

विज्ञापन
विज्ञापन
मर्डर के आरोप में जेल में बंद एक युवक की पत्नी को अपने चचेरे भाई के घर पनाह लेना महंगा पड़ गया।
विज्ञापन


महिला की मानें तो चचेरे भाई ने महिला से जबरन अवैध संबंध बनाए, विरोध जताने पर उसके चार साल के बेटे को जान से मारने की धमकी दी।

इसके बाद उसे देह व्यापार कराने लगा। विरोध करने पर उसके बेटे को सिगरेट और प्रेस से दागता था। आरोपी की पत्नी भी इस काम में पति का सहयोग करती थी।

खुद संबंध बनाने के बाद दोस्तों के सामने परोस दिया

महिला ने मामले की शिकायत मसूरी पुलिस से की है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी, वे भागे हुए हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

मामला मसूरी थानाक्षेत्र स्थित कालोनी का है, महिला मेरठ की रहने वाली है। बुलंदशहर निवासी युवक से छह साल पहले उसकी शादी हुई थी।

तीन साल पहले महिला का पति मर्डर के आरोप में जेल चला गया। चार साल के बेटे को लेकर महिला बुलंदशहर से मसूरी में रहने वाले अपने चचेरे भाई के पास आ गई।
विज्ञापन

विरोध करने पर बेटे को सिगरेट से जलाता

चचेरा भाई दस साल पहले मेरठ से एक युवती को लेकर भागा हुआ था, निकाह करके वह युवती के साथ मसूरी में रह रहा था। आरोप है कि चचेरे भाई ने महिला के साथ जबरन अवैध संबंध बनाए।

इसके बाद महिला को अपने दोस्तों और जानकारों को परोस दिया। देह व्यापार कराने लगा। महिला जब भी विरोध जताती तो आरोपी उसके बेटे को प्रताड़ित करता।

शुक्रवार रात किसी तरह आरोपी दंपति के चंगुल से महिला बच निकली। मसूरी थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। इस सनसनीखेज मामले का पता चलने पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी, लेकिन वह भागे हुए हैं। एसओ मसूरी का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें