हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामगढ़ी में तीन बच्चों की मां अपने पति के चाचा के लड़के के साथ फरार हो गई। काफी तलाश करने के बाद पत्नी का कोई सुराग न मिलने पर पति अपने तीन बच्चों के साथ कोतवाली पहुंचा। इस दौरान पति ने पुलिस से पत्नी को जल्द ढूंढने की गुहार लगाई है। इस संबंध में पुलिस ने पति की तहरीर पर पत्नी की गुमशुगदी दर्ज की है।
मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने बताया कि वर्ष 2017 में उनकी शादी गौतमबुद्धनगर निवासी महिला से हुई थी। शादी के बाद उनके तीन बच्चे हैं। दो अप्रैल की सुबह साढ़े दस बजे उनकी पत्नी दर्जी से कपड़े सिलवाने के लिए घर से गई थी। काफी देर बाद न लौटने पर उन्होंने पत्नी को काफी तलाश किया, लेकिन पत्नी का कोई सुराग नहीं लगा। बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी पड़ोस में रहने वाले उनके चचेरे भाई के साथ फरार हो गई है।
पत्नी घर में रखी 15 हजार रुपये और एक लाख रुपये के गहने लेकर गई है। व्यक्ति ने बताया कि उनके तीन बच्चों अभी छोटे हैं। उन्हें उनके पालन-पोषण में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पत्नी की बरामदगी के लिए उन्होंने एसपी को भी प्रार्थना पत्र दिया था। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि पति की तहरीर पर पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। जल्द पत्नी को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।