फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनीमून मनाने गोवा गई तो पता चला पति नामर्द है, फिर पत्नी थाने पहुंच गई

Wed, 21 Jun 2017 09:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 5
demo pic
पति की नपुंसकता से परेशान महिला ने उसके खिलाफ सेक्टर-39 महिला थाने में एफआईआर दर्ज करा दी।  उसने पति और ससुराल वालों पर धोखे से शादी करने का आरोप लगाया। महिला ने पति से तलाक और शादी का पूरा खर्च वापस करने की मांग की है।
विज्ञापन

2 of 5
impotence
नोएडा सेक्टर-12 में रहने वाली युवती की शादी नवंबर 2015 में सेक्टर-51 केंद्रीय विहार निवासी युवक से हुई थी। उसने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गोवा में हनीमून के दौरान ही उसे पति की नपुंसकता का पता चल गया था। इसके बाद दोनों में पति-पत्नी जैसे संबंध नहीं होने पर वह परेशान रहने लगी। हनीमून से लौटने के बाद दोनों अपनी नौकरी में व्यस्त हो गए।
विज्ञापन

3 of 5
impotence
महिला ने बताया कि शादी से पहले उसके पति की दिन की ड्यूटी होती थी। शादी के बाद उसका पति देर रात की शिफ्ट में ड्यूटी करने लगा। वह रात 12-1 बजे घर आता और नींद का बहाना बनाकर सो जाता था। इस तरह  शादी के पांच माह गुजर गए। महिला ने अपने घरवालों को बताने की सोची, लेकिन शर्म की वजह से नहीं बता सकी। उसने पति को इलाज के लिए कई बार डॉक्टर के पास चलने को कहा, लेकिन वह हर बार उसे टरका देता। परेशान होकर महिला ने मायके वालों सारी बात बताई।

4 of 5
impotence - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद माता-पिता ने उसके सास-ससुर से इस बारे में बात की। उन्होंने बेटे का इलाज कराने का आश्वासन देकर उन्हें वापस भेज दिया। इसके बाद भी जब चार-पांच माह तक पति का इलाज नहीं कराया गया तो महिला मई 2017 में मायके लौट आई। एक सप्ताह बाद महिला और उसके परिजन को उसकेपति के जीजा ने घर पर बातचीत करने के लिए बुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
impotence
बातचीत के बाद महिला पांच दिन के लिए फिर ससुराल में रुक गई। उससे कहा गया था कि इलाज के लिए पति-पत्नी का साथ रहना जरूरी होता है। इस दौरान भी जब पति का इलाज शुरू नहीं हुआ तो वह हमेशा के लिए मायके लौट आई। अब महिला पति से तलाक चाहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें