फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठवीं की छात्रा का अपहरण: तीन साल से लापता है किशोरी, माता-पिता ने पड़ोसी दंपती पर लगाया किडनैपिंग का आरोप

Wed, 21 May 2025 09:21 PM IST
श्याम जी. माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

महिला का आरोप है कि 21 फरवरी को उसने जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने फर्जी अंगूठा लगाकर यह दिखा दिया कि बेटी बरामद हो गई है, जबकि उसकी बेटी अब तक नहीं मिली है। 
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा की बिसरख कोतवाली क्षेत्र में रोजा जलालपुर गांव की एक महिला ने बेटी के अपहरण और बंधक बनाकर रखने का मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले दंपती ने एक अन्य के साथ मिलकर उसकी बेटी का अपहरण किया है और उसे अलीगढ़ में बंधक बनाकर रखा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


पीड़ित महिला का आरोप है कि उसकी 14 साल की बेटी कक्षा आठ में पढ़ती है। 15 फरवरी को वो स्कूल में परीक्षा देने गई थी। वापस लौटते समय पड़ोस में रहने वाले हुकुम सिंह व उसकी पत्नी पूजा निवासी नयाबांस अलीगढ़ ने बेटी का अपहरण कर लिया। हुकुम सिंह ने अलीगढ़ में अपने साले काले के पास बेटी को बंधक बनाया हुआ है। आरोप है कि बेटी को छोड़ने के लिए कहने पर दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने महिला आयोग और राज्य मानवाधिकार आयोग में भी शिकायत की है।

फर्जी शिकायत निस्तारित करने का आरोप
महिला का आरोप है कि 21 फरवरी को उसने जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने फर्जी अंगूठा लगाकर यह दिखा दिया कि बेटी बरामद हो गई है, जबकि उसकी बेटी अब तक नहीं मिली है। वहीं, बिसरख कोतवाली पुलिस का कहना है कि महिला की बेटी बरामद हो गई थी और वो फिर से आरोपी के साथ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें