तावडू में दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित कर घर से निकाल देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पांच के विरुद्ध मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पीड़िता मोनिका पुत्री रामबीर निवासी हाल आबाद गांव हसनपुर थाना तावडू ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 4 मई 2012 को अमित पुत्र धर्मप्रकाश निवासी गांव मुढेला खुर्द थाना जाफरपुर दिल्ली के साथ हुई थी।
पीड़िता का आरोप है की दहेज की मांग पूरा नहीं करने पर उसके भाई व पिता को भी बेइज्जत किया गया। 19 दिसंबर 2014 को ससुराल वालों ने 10 लाख रुपये व आभूषण आदि लाने के लिए मारपीट कर वनी में छोड़कर यह कहते हुए चले गए यदि बिना दहेज के लौटी तो जान से मार देंगे।
पीड़िता का कहना है की गत 24 अप्रैल को उसका ससुर व पति अपने कई रिशतेदारों के साथ उनके पिता से मेरा तलाक व सामान का हिसाब करने के लिए सरपंच के पास पहुंचे। मेरे पिता ने ससुराल पक्ष के लोगों के सामने हाथ जोड़कर रिशता नहीं तोड़ने की प्रार्थना की। लेकिन ससुराल के लोगों ने पिता व अन्य परिजनों की बेइज्जती की और जान से मारने की धमकी देकर चले गए।