फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्स छीनने के लिए महिला को 50 मीटर तक घसीटा, एक आरोपी दबोचा

Thu, 27 Jun 2019 05:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन

पटपड़ग़ंज स्थित मैक्स अस्पताल के सामने बाइक सवार बदमाशों ने 54 साल की महिला को पर्स छीनने के लिए करीब 50 मीटर तक घसीटा। घायल होने के बाद पीड़िता संदीप कौर के हाथ से पर्स छूट गया। 

विज्ञापन


वारदात के दौरान महिला के हाथ और पैर में गंभीर चोटें लगी हैं। इधर सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ ही देर बाद एक आरोपी समदर्श उर्फ जग्गी (19) को मधु विहार की लाल बत्ती से दबोच लिया।

उसके पास से पीड़िता का मोबाइल बरामद हो गया। दूसरा आरोपी संदीप कौर का पर्स लेकर फरार हो गया। मधु विहार थाना पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक संदीप कौर परिवार के साथ गली नंबर-2 ईस्ट रोहताश नगर में रहती हैं। संदीप के बेटे जसविंदर ने बताया कि मंगलवार को उसकी मां चेकअप के लिए मैक्स अस्पताल गई थी। 

जांच के बाद वह घर आने के लिए ऑटो का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान मेट्रो स्टेशन की ओर से आए बाइक सवार दो युवकों ने उनका पर्स छीनने का प्रयास किया। संदीप ने जब पर्स नही छोड़ा तो बदमाश ने जोर से झटका मारा। उससे संदीप गिर गई। लेकिन इसके बाद भी उन्होंने पर्स नही छोड़ा।
विज्ञापन


बदमाश करीब 50 मीटर दूर तक उनको घसीटते हुए ले गए। इसके बाद संदीप हाथ से पर्स छुट गया। राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें