फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Accident: बेकाबू वाहन ने दंपती को रौंदा, 71 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने गंवाई जान, पति घायल, चालक गिरफ्तार

Mon, 24 Aug 2026 10:31 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
Accident demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राजधानी दिल्ली के ग्रेटर कैलाश-1 थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें 71 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई और उसके पति घायल हो गए। यह घटना 23 अगस्त को हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है, और आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, 23 अगस्त को पीसीआर कॉल के माध्यम से ग्रेटर कैलाश-1 पुलिस स्टेशन को एक सड़क दुर्घटना की सूचना मिली। जांच में पता चला कि एक वाहन चालक ने पहले कई अन्य वाहनों को टक्कर मारी और उसके बाद एक पैदल चलने वाले जोड़े को अपनी चपेट में ले लिया।

दुर्घटना में घायल हुए दंपति को तुरंत मूलचंद अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान 71 वर्षीय महिला शशि को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, उनके 65 वर्षीय पति कुलभूषण घायल हो गए। इस गंभीर घटना के संबंध में भारतीय दंड संहिता की धारा 281, 125(ए) और 106 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने दुर्घटना को अंजाम देने वाले चालक को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें