फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: मध्य दिल्ली में कार की चपेट में आने से महिला की मौत, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आईटीओ के पास हादसा, विज्ञापन एजेंसी में काम करने वाला चालक यूपी भागने की कोशिश में था
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मध्य दिल्ली के आईटीओ स्थित आईपी एस्टेट के पास एक कार की चपेट में आने से एक अज्ञात महिला की मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक खुशीपाल तोमर (46) को गिरफ्तार कर लिया है। वह एक विज्ञापन एजेंसी में कार्यरत है और हादसे के बाद उत्तर प्रदेश स्थित अपने पैतृक घर भागने की कोशिश में था।
डीसीपी (मध्य) निधिन वालसन के अनुसार, घटना 25 अक्तूबर को दोपहर करीब ढाई बजे हुई, जब एक सफेद कार ने यमुना ब्रिज के पास महिला को टक्कर मार दी और चालक फरार हो गया। महिला को एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित किया गया। बुधवार शाम तक उसकी पहचान नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने सचिवालय गेट के पास लगे सीसीटीवी कैमरों से वाहन की पहचान की। जांच में कार दरियागंज निवासी खुशीपाल तोमर के नाम पर पंजीकृत पाई गई। बाद में उसे मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज परिसर से कार सहित पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने दुर्घटना के समय वाहन चलाने और घबराकर मौके से भागने की बात स्वीकार की। पुलिस ने कार जब्त कर ली है और मृतका की पहचान के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें