फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ने काटा युवक का निजी अंग: अमीना खातून के घर गया था विसरजीत, सोते वक्त किया हमला; पीड़ित खुद गया अस्पताल

Fri, 27 Feb 2026 10:53 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विसरजीत अपनी दोस्त अमीना खातून से मिलने वजीराबाद स्थित उसके घर आया था। अमीना खातून गली नंबर 9 वजीराबाद में रहती है। रात में जब विसरजीत सो रहा था, अमीना ने उसका निजी अंग काट दिया। 
विज्ञापन
युवती ने काटा युवक निजी अंग - फोटो : अमर उजाला (सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के वजीराबाद इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक महिला दोस्त ने मिलने आए युवक का सोते समय निजी अंग काट दिया। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज कर आरोपी महिला की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Trending Videos

युवक खुद पहुंचा अस्पताल
पीड़ित के शोर मचाने पर आरोपी महिला मौके से भाग गई। युवक खुद ही पास के हिंदू राव अस्पताल पहुंचा। बाद में उसे सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उसका इलाज जारी है। उत्तर जिला पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया ने इस घटना की पुष्टि की।

यूपी के रामपुर का रहने वाला है विसरजीत
पुलिस को 25 फरवरी को जानकारी मिली थी। पुलिस अस्पताल पहुंची तो 22 साल के विसरजीत का इलाज चल रहा था। विसरजीत उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के गांव मोहम्मदपुर जदीद का निवासी है। उसने पुलिस को बताया कि 24 फरवरी को वह अमीना खातून से मिलने आया था। अमीना खातून संगम विहार इलाके में रहती है।

घटना का विवरण
विसरजीत अपनी दोस्त अमीना खातून से मिलने वजीराबाद स्थित उसके घर आया था। अमीना खातून गली नंबर 9 वजीराबाद में रहती है। रात में जब विसरजीत सो रहा था, अमीना ने उसका निजी अंग काट दिया। घटना को अंजाम देने के बाद वह तुरंत वहां से फरार हो गई।
विज्ञापन

पुलिस जांच और आरोपी की पहचान
पुलिस सूत्रों के अनुसार, शुरुआती जांच में दोनों के शादीशुदा होने का पता चला है। दोनों के बीच करीब दो साल पहले दोस्ती हुई थी। अमीना खातून मूल रूप से कटिहार बिहार की रहने वाली है। पुलिस अब आरोपी महिला अमीना खातून को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें