फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगेहाथ पकड़ी गई महिला हवलदार: दुष्कर्म की धारा हटाने के एवज में ले रही थी रुपये, जांच में सामने आया एक और नाम

Sat, 19 Nov 2022 11:20 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद

सार

टीम ने आरोपी से दस हजार रुपये मौके पर ही बरामद कर लिए गए थे। जांच में सामने आया है कि रिश्वत मांगने वालों में कल्पना अकेली नहीं थी। आरोपी के साथ एक अन्य महिला हवलदार भी शामिल थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुष्कर्म की धारा हटाने की एवज में रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुई महिला हवलदार कल्पना को विजिलेंस ने पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है। आरोपी से दस हजार रुपये मौके पर ही बरामद कर लिए गए थे। जांच में सामने आया है कि रिश्वत मांगने वालों में कल्पना अकेली नहीं थी। आरोपी के साथ एक अन्य महिला हवलदार भी शामिल थी। शुक्रवार को रेड के दौरान दूसरी हवलदार विजिलेंस टीम को देखकर बेहोश हो गई थी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। विजिलेंस के पास रिकॉर्डिंग है, जिसके आधार पर दूसरी हवलदार पर कार्रवाई की जा सकती है।

विज्ञापन

शनिवार दोपहर को विजिलेंस की टीम कल्पना को बीके अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए लेकर आई थी। अदालत में पेशी के दौरान टीम ने रिमांड की मांग नहीं की थी। सूत्रों के मुताबिक शिकायतकर्ता रेड से पहले जब थाने में गया था तो उसके पास एक वॉयस रिकॉर्डर था। इसमें दो महिला हवलदार की आवाज रिकॉर्ड है। जिसमें दोनों पैसे लेकर केस हल्का करने की बात कर रही हैं। टीम दोनों को ही पकड़ने के लिए थाने गई थी। मगर कल्पना को पकड़ते ही दूसरी बेहोश हो गई। उसे सेक्टर-21 के एशियन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल से छुट्टी के बाद उसे जांच में शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन

अहम है कि विजिलेंस विभाग की टीम ने शुक्रवार शाम एनआईटी महिला थाना सेक्टर-21 से महिला हवलदार कल्पना को दस हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। आरोपी केस से दुष्कर्म की धारा हटाने के नाम पर पैसों की मांग कर रही थी। बड़खल निवासी शिकायतकर्ता की पत्नी ने उसके खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत दे रखी थी। हवलदार कल्पना ने दुष्कर्म की धारा केस में नहीं जोड़ने के नाम पर 35 हजार रुपये की मांग रखी। इसमें बीस हजार रुपये पहले ले लिए थे। शुक्रवार को कल्पना ने शिकायतकर्ता को 15 हजार के साथ बुलाया था। विजिलेंस डीएसपी मीना कुमारी ने हवलदार को दस हजार के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें