इसी दौरान द्वारका सेक्टर-13 से तेज रफ्तार से एक बाइक आई और पत्नी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सुशीला उछलकर दूर जा गिरी और उनके सिर में गंभीर चोट लगी। हादसे के दौरान बाइक सवार भी गिर गया लेकिन तुरंत उठकर बाइक लेकर फरार हो गया। राहगीरों की मदद से नित्यानंद ने पत्नी को एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां से सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां अगले दिन सुशीला ने दम तोड़ दिया।