फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पकड़ा गया सुपर चोर 'बंटी' जूनियर: 12 दिन निगरानी और 100 सीसीटीवी खंगाले के बाद आया हाथ, इस मूवी से था प्रभावित

Sat, 13 Aug 2022 09:39 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

पुलिस ने करोलबाग क्षेत्र में चोरी करने पहुंचे नाबालिग को पकड़ा है। उसके पास से छह स्कूटी व अन्य सामान बरामद हुआ है। उसकी गिरफ्तारी से करोल बाग इलाके में वाहन चोरी के 12 मामले सुलझे हैं। पूछताछ में उसने बताया  कि वह बड़ा होकर सुपर चोर बंटी बनना चाहता था। वह बॉलीवुड मूवी से काफी प्रभावित है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य दिल्ली में रहने वाला एक नाबालिग सुपर चोर बंटी बनना चाहता था। इसके लिए उसने वाहन चोरी शुरू कर दी। वह बॉलीवुड मूवी ‘लक्की ओए, ओए लक्की’ से काफी प्रभावित था। करोल बाग थाना पुलिस ने करीब 200 सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल और 12 दिन निगरानी के बाद उसे पकड़ा है। आरोपी करीब साढ़े 17 साल का है। पुलिस ने उसके पास से छह स्कूटी, चोरी का एक मोबाइल व अन्य सामान बरामद किया है। आरोपी इससे पूर्व छह अन्य मामलों में शामिल रहा है। उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

मध्य जिला पुलिस उपायुक्त श्वेता चौहान ने बताया कि पिछले काफी समय से करोल बाग और उसके आसपास के एरिया में वाहन चोरी की घटनाएं हो रही थीं। इनके खुलासे के लिए पुलिस लगातार जांच कर रही थी। पुलिस ने करीब 200 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला तो पता चला कि सुबह करीब चार से छह बजे के बीच एक 17 से 19 साल के बीच का एक लड़का वाहन चोरी कर रहा है। सूचना के बाद पुलिस ने सादे कपड़ों में एरिया की निगरानी शुरू कर दी।
विज्ञापन

करीब 12 दिन निगरानी करने के बाद शुक्रवार देर रात को करोलबाग क्षेत्र में चोरी करने पहुंचे नाबालिग को पकड़ लिया गया। उसके पास से छह स्कूटी व अन्य सामान बरामद हुआ। उसकी गिरफ्तारी से करोल बाग इलाके में वाहन चोरी के 12 मामले सुलझे हैं। पूछताछ में उसने बताया  कि वह बड़ा होकर सुपर चोर बंटी बनना चाहता था। वह बॉलीवुड मूवी से काफी प्रभावित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें