फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: सड़क पार करने के दौरान महिला को बाइक ने मारी टक्कर, सिर पर लगी चोट, उपचार के तोड़ा दम

Sat, 13 Aug 2022 09:41 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

महिला की मौत की सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और नित्यानंद के बयान पर लापरवाही से वाहन चलाने की मौत का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की छानबीन कर बाइक चालक की पहचान करने में जुटी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

द्वारका इलाके में मायके से रक्षा बंधन का त्योहार मनाकर घर आ रही एक महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना के समय महिला सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। सिर में गंभीर चोट लगने के बाद उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला के पति के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


मृतका की शिनाख्त सुशीला के रूप में हुई है। वह अपने पति नित्यानंद के साथ जनकपुरी इलाके में रहती थी। नित्यानंद पेशे से कारपेंटर है। 11 अगस्त की रात नित्यानंद अपनी पत्नी को लेकर द्वारका स्थित ससुराल गया था। जहां उनकी पत्नी ने भाई को राखी बांधी। इसके बाद सुशीला अपने पति के साथ घर जाने के लिए निकली। एनएसयूटी कैंपस के पास दंपती सड़क पार कर रहे थे।

विज्ञापन

इसी दौरान द्वारका सेक्टर-13 से तेज रफ्तार से एक बाइक आई और पत्नी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सुशीला उछलकर दूर जा गिरी और उनके सिर में गंभीर चोट लगी। हादसे के दौरान बाइक सवार भी गिर गया लेकिन तुरंत उठकर बाइक लेकर फरार हो गया। राहगीरों की मदद से नित्यानंद ने पत्नी को एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां से सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां अगले दिन सुशीला ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें