फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शक की आग में जला प्यार: लिव-इन पार्टनर ने की महिला की निर्मम हत्या, गेहूं के खेत में फेंका शव; आरोपी गिरफ्तार

Mon, 14 Apr 2025 05:17 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

गुरुग्राम में एक लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे एक युवक ने महिला की हत्या कर दी। क्राइम ब्रांच और पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।i
विज्ञापन
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानेसर की अपराध शाखा और थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाली महिला की हत्या के आरोपी को नाहरपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने शक के चलते महिला की हत्या की थी। आरोपी की पहचान शिव शंकर शर्मा उर्फ काली चरण, निवासी भीखमपुर, बलिया (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि शिव शंकर शर्मा और रीता के लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। शिव शंकर मजदूरी करता था, जबकि रीता आईएमटी मानेसर में एक कंपनी में कार्यरत थी। आरोपी को संदेह था कि रीता का किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध है। इसी शक में उसने 23 फरवरी को रीता की हत्या कर शव को गेहूं के खेत में फेंक दिया था। 
विज्ञापन


आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस ने हिरासत रिमांड हासिल किया है। हत्या के कारणों, हथियार और अन्य सबूतों की बरामदगी के लिए पुलिस गहन पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें