मानेसर की अपराध शाखा और थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाली महिला की हत्या के आरोपी को नाहरपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने शक के चलते महिला की हत्या की थी। आरोपी की पहचान शिव शंकर शर्मा उर्फ काली चरण, निवासी भीखमपुर, बलिया (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि शिव शंकर शर्मा और रीता के लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। शिव शंकर मजदूरी करता था, जबकि रीता आईएमटी मानेसर में एक कंपनी में कार्यरत थी। आरोपी को संदेह था कि रीता का किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध है। इसी शक में उसने 23 फरवरी को रीता की हत्या कर शव को गेहूं के खेत में फेंक दिया था।