फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: मजदूरों, फेरीवालों, ई-रिक्शा चालकों को हेरोइन मुहैया कराने वाली महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- द्वारका पुलिस ने सप्लायर को भी पकड़ा, 20 लाख रुपये की हेरोइन बरामद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। द्वारका जिला एंटी नारकोटिक्स सेल ने मजदूरों, फेरीवालों, ई-रिक्शा चालकों को हेरोइन मुहैया कराने वाली महिला तस्कर और एक सप्लायर को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान पूजा और सप्लायर की पहचान नदीम के रूप में हुई है। नदीम दिसंबर 2025 को जमानत पर जेल से बाहर निकला। वहीं पूजा का पति डकैती के मामले में जेल में बंद है।
विज्ञापन

जिला पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने बताया कि निगरानी से नदीम का पता चला। पुलिस को पता चला कि वह फिर से हेरोइन सप्लाई करना शुरू कर दिया है। 11 अप्रैल को पता चला कि नदीम एक तस्कर पूजा को हेरोइन का खेप देने हस्तसाल विहार आने वाला है। पुलिस की टीम ने दोनों को पकड़ लिया। पुलिस ने इनके पास से हेरोइन के अलावा करीब 53 हजार रुपये बरामद किए। पकड़े गए दोनों आरोपी उत्तम नगर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें