फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी के लिए मरवा डाला पति: पहचान छिपाकर रह रही थी आरोपी पत्नी, पुलिस ने पकड़ा; जमानत पर आई थी बाहर

Tue, 11 Feb 2025 10:21 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

जिले की वाहन चोरी निरोधक शाखा को रविवार को सूचना मिली कि महिला वजीराबाद इलाके में रह रही है। पुलिस की टीम ने एक मकान पर दबिश देकर रेखा को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम जिला पुलिस ने निहाल विहार में प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने वाली आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है। महिला की पहचान रेखा के रूप में हुई है। वह जमानत पर जेल से बाहर निकलने के बाद वजीराबाद में छिपकर रह रही थी। 

विज्ञापन

अदालत ने महिला आरोपी को 2023 में भगोड़ा करार दिया था। जिला पुलिस उपायुक्त विचित्र वीर ने बताया कि जिले की वाहन चोरी निरोधक शाखा को रविवार को सूचना मिली कि महिला वजीराबाद इलाके में रह रही है। पुलिस की टीम ने एक मकान पर दबिश देकर रेखा को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन

पूछताछ में रेखा ने बताया कि वह शादीशुदा थी और अपने पति शोदान उर्फ मोनू के साथ निहाल विहार में रहती थी। जहां उसकी दोस्ती राज कुमार उर्फ कालू से हो गई। 2017 में उसने प्रेमी राज कुमार के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। पुलिस ने उसे और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें