फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक के बाद अब गुरुग्राम में नॉर्थ ईस्ट की महिला का चलती कार में गैंगरेप, केस दर्ज

Mon, 15 May 2017 09:03 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
DEMO PIC
विज्ञापन
गुरुग्राम में एक महिला के साथ किडनैप के बाद गैंगरेप का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार-शनिवार रात की बताई जा रही है। आरोपियों ने महिला को पहले किडनैप किया और चलती कार में उसका रेप किया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Haryana: Woman allegedly abducted and gangraped in a car, last night in Gurugram. Case registered, probe on — ANI (@ANI_news) May 14, 2017
मूलरूप से सिक्किम की रहने वाली महिला शहर के सेक्टर-17 सुखराली गांव स्थित पीजी में रहती है। पुलिस को दी गई शिकायत में उसने बताया है कि 12 मई को वह अपने एक दोस्त के साथ घूमने के लिए कनॉट प्लेस दिल्ली गई हुई थी। बताया जाता है कि महिला ने वहां पर ड्रिंक किया और देर रात वह सुखराली रात करीब दो बजे पहुंची। 

महिला ने अपनी शिकायत में बताया है कि वह सुखराली में उतरकर जैसे ही वह अपने पीजी की ओर मुड़ी तभी एक कार आकर रूकी। कार में तीन युवकों ने उसे खींच कर कार में बैठा लिया। आरोप है कि इस दौरान युवकों ने चलती कार में महिला के साथ बारी-बारी से रेप किया। युवक कई घंटे तक पीड़िता को शहर में विभिन्न जगहों पर घुमाते रहे। बाद में उसे दिल्ली बॉर्डर ले जाकर छोड़ दिया। 
विज्ञापन


किसी तरह महिला गुरुग्राम पहुंची और सेक्टर-18 थाना पुलिस को इस बाबत लिखित शिकायत दी। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ  केस दर्ज कर लिया है। डीसीपी क्राइम सुमित कुमार ने बताया कि तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस तीनों युवकों की पहचान में करने में जुटी है। थाना प्रभारी राम कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है लेकिन मामला संदिग्ध लग रहा है।
विज्ञापन

रोहतक में निर्भया जैसी वारदात

हैवानियत का शिकार हुई सोनीपत की युवती
बता दें कि  इसके पहले हरियाणा के रोहतक में दिल्ली के निर्भया गैंगरेप जैसी वारदात सामने आ चुकी है। अज्ञात लोगों ने एक महिला के साथ गैंगरेप करने के बाद उसकी हत्या कर दी थी। आरोपियों ने पीड़िता की पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे पर गाड़ी भी चढ़ाई।

यही नहीं, दरिंदों ने उसके प्राइवेट पार्ट को भी क्षत-विक्षत कर दिया। कथित तौर पर यह घटना 9 मई को हुई लेकिन शरीर बाद में रोहतक के आईएमटी क्षेत्र से बरामद किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें